गोरखपुर  गायघाट में स्थित “एनपीए” सीनियर सेकंडरी स्कूल” के प्रांगण में 6 दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता को वार्ड नंबर 39 के पार्षद केसी यादव द्वारा फीता काटकर, दीप प्रज्वलित और एयर बैलून को असमान मे उड़ाकर शुभारंभ किये ।वहीं विद्यालय के निदेशक विनोद कुमार सिंह ने मशाल जलाकर छात्रों को संदेश दिया कि छात्रों के बीच खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा, शांति, मित्रता और सद्भाव को बढ़ावा मिले।वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024 का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्या पूनम सिंह के अध्यक्षता में सहयोगी अध्यापक सुधीर सिंह (करन सर), हर्ष शाही और ऋषिकेश पांडेय ने की, जिसमें कक्षा नर्सरी से 12 तक के छात्रों ने विभिन्न खेलों 100 मीटर रेस, 50 मीटर रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, तीरंदाजी, रिले रेस, खो – खो, क्रिकेट, वॉलीबॉल, स्लो साइक्लिंग, सैक रेस, बैलून रेस, रिंग रेस इत्यादि में भाग लिया है।समारोह की शुरुआत प्री प्राइमरी वर्ग के बच्चों द्वारा चीयर ड्रिल, प्राइमरी वर्ग के बच्चों द्वारा अंब्रेला ड्रिल और अपर प्राइमरी के बच्चों द्वारा स्टिक ड्रिल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर किया गया। जो विद्यालय के अध्यापिका मुस्कान खातून, मंजू सिंह, किरन पांडेय, सुदीपा लता पांडेय, प्रिया पांडेय, अंशिका पांडेय, अनिता मिश्रा, तस्मिया अख्तर, वंदना तिवारी और श्वेता त्रिपाठी के द्वारा तैयार कराया गया था। जिसको देख कर विद्यालय प्रबंधन और अतिथि महोदय ने खूब तारीफे की।वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया एवम पुरस्कार वितरण 26 जनवरी 2025 को किया जाएगा।ये बातें विद्यालय के प्रधानाचार्या पूनम सिंह द्वारा बताई गई।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading