छात्र नेताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया
गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा डॉ0 भीमराव अंबेडकर पर अमर्यादित बयान को लेकर आक्रोश जताया
गोरखपुर l गोरखपुर विश्वविद्यालय मुख्य गेट पर राज्यसभा कार्यवाही के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा महामानव भारत रत्न बाबा डॉ0 भीम राव अंबेडकर जी पर अमर्यादित बयान को लेकर पूरे देश के जनमानस आक्रोश में हैं जहाँ मूलनिवासियों दलितों,पिछड़ों के मसीहा जिन्होंने वंचित समाज को अधिकार दिलाया उस बाबा साहब का अपमान किसी कीमत पर स्वीकार नही करेंगेl
जिसकों लेकर छात्र नेताओं ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करतें हुए उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया कि महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी द्वारा अमित शाह को गृह मंत्री पद से बर्खास्त करें,आंदोलन में मुख्य रूप से भस्कार चौधरी,शिव शंकर गोंड, पवन कुमार,सतीश चंद्र सिंघम,प्रशान्त कुमार,शुभम यादव,अंकित गोंड, अरस्तू,चंद्रन यादव,अनूप चौधरी, अभिषेक कुमार,संजीव कुमार आशीष,सौरभ,राहुल यादव,राम प्रताप यादव,बुध्देश मणि, दीनानाथ साहनी,अजय कुमार आदि लोग उपस्थिति रहे ||
