खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है – सलीम खान
हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ दो दिवसीय खेल कूद
महराजगंज पनियरा ब्लाक के उस्का में स्थित हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय खेलकूद का समापन हुआ l दो दिवसीय आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के प्राइमरी जूनियर और सीनियर के लगभग समस्त छात्र एवं छात्राओं ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया l इस प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़ कबड्डी खो खो, मटका फोड़ रस्सी खींच आदि खेलों का आयोजन किया गया
क्रिकेट और खो खो में कक्षा 6 के छात्रों ने बाजी मारी तो वही
रस्सी खींच प्रतियोगिता में कक्षा 8 व 11 की छात्राओं ने बाजी मारी l उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रबंधक मोहम्मद सलीम खान ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है तथा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए l इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री श्याम बदन यादव शिक्षक फिरोज, तशरीफ़ खान, सरफराज सहित तमाम लोग मौजूद रहे l


