गोरखपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय यशवंतपुर की रसोईया सावित्री देवी के पति रामसकल का आकस्मिक निधन हो गया था। वह अपने पीछे तीन अविवाहित बच्चीया एवं एक विकलांग लड़का छोड़ गया है।उरुवा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी उदयशंकर राय,ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द चंद,ब्लॉक मंत्री रवि प्रकाश,पूर्व ब्लॉक मंत्री रतन सेन सिंह,शिक्षक शिव कुमार ओझा सहित अन्य अनेक अध्यापक अध्यापिकाओं की उपस्थिति में रसोईया के घर जाकर रुपया 38000उपलब्ध कराया गया।
सभी लोग रसोईया के घर जाकर मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा तदुपरांत चेक मृतक की पत्नी को प्रदान किया ।
इस दुख की घड़ी में शिवकुमार ओझा, आभा श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह धर्मेंद्र चौहान हरेंद्र प्रसाद पन्नेलाल राजाराम उमेश पाल प्रियंका गोस्वामी अरुण राम त्रिपाठी पीयूष जायसवाल समीम श्याम नरेश राम अचल यादव सहित दर्जनों अध्यापक और अध्यापिकाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading