

बच्चों को पुरस्कृत कर मनाया गया सनराइज शिक्षण संस्थान का स्थापना दिवस
सनराइज शिक्षण संस्थान के 14 वें स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती का स्मरण कर उनके सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में मातृ आंचल संस्थान की संचालिका पुष्पलता सिंह “अम्मा” जी, राजलनीति सीरीज के लेखक एवं प्रेरक वक्ता राजल गुप्त जी थे। संस्थान द्वारा आयोजित वार्षिक छात्रवृति परीक्षा के तहत डॉली सिंह,रेनू मौर्या,शिवांगी शर्मा, प्रियंका कुमारी, अमन कुमार, कृष्णा कुमार, प्रिया निषाद, शीतल प्रजापति, पीयूष साहनी, रोशनी शाह को 1 वर्ष का निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए छात्रवृत्ति,पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सनराइज गेम्स के तहत आयोजित हुए प्रतियोगिता के विजेताओं विशाल चौहान, नितिन मणि,सोनिया,चाहत सिंह,खुशी यादव, गुंजन बहादुर,संस्कृति गुप्ता,वैभव त्रिपाठी को पुरस्कार एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विशेष पुरस्कार के तहत उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के तहत 91% एवं 85% पाने वाली दिव्यांशी गुप्ता,रंजना सिंह एवं विशेष प्रस्तुतीकरण पुरस्कार के तहत राजीव शाह को भी पुरस्कार एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी गयी। इस अवसर पर मुख्य अथिति ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमो का आयोजन निरंतर होना चाहिए जिससे कि विद्यार्थियो का सर्वांगीण विकास हो सके, ऐसी छात्रवृत्तियों को भी प्रदान किया जाना चाहिए जिससे कि विद्यार्थी के पठन पाठन में सुगमता हो। इस कार्यक्रम में संस्था के निदेशक कृष्ण गोपाल गुप्ता जी, सूरजभान जी,कमलावती जी,राजन जी,जयश्री जी,सुधा जी,विकास जी,रत्नेश जी,शिवेश जी,हर्षित जी, मबिया जी, अंकित जी, आर्यन जी ,सुमित जी, आशुतोष जी एवम संस्था के अन्य शिक्षकगण और समस्त विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

