गोरखपुर । हिंदी शॉर्ट फिल्म “भीड़” की शूटिंग शहर के विभिन्न लोकेशनों पर संपन्न हुई । फिल्म इसी नाम से प्रकाशित अमित कुमार की कहानी पर बनी है, जिसका पटकथा, एवं संवाद भी अमित कुमार ने लिखा है । फिल्म का निर्देशन बी.एन. ए. पास आउट एवं बालीवुड की दर्जनों फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक रहे धर्मेंद्र भारती हैं ।
फिल्म का शुभ मुहूर्त फिल्म प्रोडशन से जुड़ी मंजूलता जी के कर कमल द्वारा किया गया । तत्पश्चात फिल्म की शूटिंग प्रारंभ हुई । फिल्म के निर्देशक धर्मेंद्र भारती ने अपने कुशल निर्देशकीय अनुभव को दिखाते हुए फिल्म को शूट किया । कलाकारों ने भी शानदार अभिनय किया । इस फिल्म के माध्यम से यह दिखाने की कोशिश की गई है की भीड़ चाहे जितनी बड़ी क्यों न हो लेकिन वह मदद के नाम पर पीछे हट जाती है, रह जाता है तो वह अकेला पीड़ित व्यक्ति, जिसके ऊपर दुखों का पहाड़ गिरा रहता है । फिल्म की कहानी के बारे में हम बहुत कुछ नहीं बता सकते हैं बस इतना कह सकते हैं की भीड़ की जो संवेदनशीलता होनी चाहिए वह कहीं ना कहीं इस वर्तमान भौतिक परिवेश में गुम हो गई है ।
कलाकारों में आलोक सिंह राजपूत,सोमनाथ,बेचन सिंह,अजय यादव,अनिल श्रीवास्तव,राकेश कुमार, विरेंद्र कुमार,बाल कलाकार के रूप में राइन अमित, सूर्य कुमार, गोविंद यादव, कैमरामैन कृष्ण मुरारी लाल, मेकअप अनुप्रिया चौहान तथा इस मौके पर शहर के जाने-माने साहित्यकार व इस फिल्म के कहानीकार अमित कुमार, फिल्म अभिनेता व फिल्म लेखक मोहन आनंद आजाद, एडीटर गोपाल मौजूद रहे ।




