*डिजिटलाइजेशन के दौर में कंप्यूटर कोर्स जरूरी-डॉ मंगलेश श्रीवास्तव(मेयर)*
गोरखपुर। डिजिटाइजेशन का दौर चल रहा है ऐसे में कंप्यूटर कोर्सेज की जानकारी होनी जरूरी है मोबाइल भी मिनी कंप्यूटर है बिना जानकारी के इसे भी आसानी से ऑपरेट नहीं किया जा सकता है इसके लिए शिक्षा के साथ कंप्यूटर का ज्ञान होना अति आवश्यक है।
आई आई टी कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के उद्घाटन करने पहुंचे महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने फीता काट कर केंद्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के डायरेक्टर नीतू श्रीवास्तव से यहां के कोर्सेज के बारे में जानकारी ली और उन्हें बधाई दी।
उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में डिजिटाइजेशन का दौर चल रहा है बच्चों को शुरुआत से पढ़ाई के साथ कंप्यूटर की शिक्षा देनी चाहिए। व्यक्ति किसी न किसी माध्यम से टेक्नोलॉजी का सहारा ले रहा है ।डिजिटाइजेशन के दौर में बच्चे जितना बेहतर जानेंगे उनके भविष्य के लिए उतना ही फायदेमंद साबित होगा।
डायरेक्ट नीतू श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे यहां टैली सॉफ्टवेयर ट्रिपल सी, सी लैंग्वेज तमाम तरह के कोर्स कराए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि बिना आईटी फील्ड के कहीं वैकेंसी नहीं मिलेगी और आपको टेक्नोलॉजी सिखाना जरूरी है जो आपके भविष्य को संवारने का काम करेगा। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी सैयद इमरान अहमद मौजूद रहे।
