सीएमओ ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हाल जाना दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

गोरखपुर, 20 अप्रैल, 2025।
सीएमओ डॉ राजेश झा ने रविवार को नगरीय क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखनाथ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोहरिया जंगल कौड़िया का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य  केंद्र पर आए मरीजों से मिल रही स्वास्थ सेवाओं के बारे में जानकारी लिया। आशा कार्यकर्ताओं को समुदाय में जाकर स्वास्थ्य केंद्र पर मिल रही स्वास्थ सेवाओं की की जानकारी देने के लिए निर्देशित किया। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र डोहरिया में अव्यवस्था और पीने की पानी की उपलब्धता न होने पर जिम्मेदारो को चेतावनी देते हुए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

सीएमओ डॉ राजेश झा ने सबसे नगरीय क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखनाथ नाथ पंहुचे। यहां उन्होंने उन्होंने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हाल जाना। सभी कर्मचारियों के मौजूद रहने पर सीएमओ संतुष्ट दिखे। प्रसव कक्ष, दवा कक्ष और पैथालॉजी कक्ष का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले  इसके लिए समुदाय को जागरूक करना होगा । इसके बाद सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोहरिया जंगल कौड़िया पहुंचे। यहाँ उन्होंने  उपस्थिति रजिस्टर देखा और एक-एक कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी लिया। सभी कर्मचारियों के मौजूद रहने पर सीएमओ संतुष्ट दिखे। प्रसव कक्ष, दवा कक्ष और पैथालॉजी कक्ष का मुआयना किया। 
उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के भवन व फर्श मरम्मत का कार्य कराने के लिए सम्बंधित अधकारियों को निर्देशित किया।मरीजों-तीमारदारों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में हाल जाना। उपस्थित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि लोगों में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास जगाना बहुत आवश्यक है । इसके लिए जरूरी है कि एक तो उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी हो और दूसरा उनके साथ स्वास्थ्य कर्मियों का अच्छा व्यवहार होना। मरीजों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया जायेगा। स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता हो। इसके अलावा सीएमओ ने सभी ऐडीशनल सीएमओ व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। जिससे स्वास्थ्य मेले में अधिक से  अधिक लोगों की उपलब्धता और गुणवत्ता में सुधार हो सके।
निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ ऐके चौधरी सहित अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading