भाजपा राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद को कसौधन समिति ने सौंपा मांग पत्रक
कसौधन समाज को केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग
श्री कसौधन वैश्य कल्याण समिति गोरखपुर के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल से दाउदपुर स्थित उनके आवास पर मिलकर कसौधन समाज को प्रदेश सरकार के भाँति भारत सरकार की केंद्रीय पिछड़ा वर्ग की सूची में कसौधन जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी में शामिल कर पिछड़ी जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने का मांगपत्र सौंपा।
साथ ही उन्हें “वैश्य-कल्याण” स्मारिका व बुकें एवं स्मृति चिन्ह पट्टीका पहनाकर उनका स्वागत अभिनन्दन किया गया।
उन्होंने पूरे टीम को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव और हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन देते हुए सदन और सेन्ट्रल पिछड़ा आयोग के माध्यम से कसौधन समाज को सेन्ट्रल में पिछड़ी जाति में शामिल कराने का प्रयास करने की बात कही….
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से अध्यक्ष अशोक गुप्ता महामंत्री गौरव गुप्ता रमेश चन्द्र गुप्ता,उपाध्यक्ष अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट,जयराज गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता, आदित्य गुप्ता,विशाल गुप्ता, दिलीप उपस्थित रहे!

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading