धराधाम इंटरनेशनल द्वारा आयोजित होगा विश्व का पहला धार्मिक फैशन शो
एक अनोखी पहल: आस्था, एकता और सौंदर्य का संगम
गोरखपुर
धरा धाम इंटरनेशनल इतिहास रचने जा रहा है। विश्व का पहला धार्मिक फैशन शो 29 जून 2025 को भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी (नेपाल) में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन धर्म, संस्कृति और सौंदर्य के संगम को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक प्रेरणादायक प्रयास है।
इस फैशन शो की विशेष बात यह है कि यह सभी धर्मों, संस्कृतियों और राष्ट्रों के प्रतिभागियों के लिए पूर्णतः खुला है। कार्यक्रम का उद्देश्य परंपरा और आस्था के सौंदर्य को रैम्प पर लाकर विश्व शांति, स्त्री गरिमा और सर्वधर्म सौहार्द को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता के प्रमुख खिताब होंगे:
मिसेज इंडिया, मिसेज एशिया, ग्लोबल रोल मॉडल ऑफ फेथ, कल्चरल आइकन, हार्मनी क्वीन, इंटरफेथ डीवा
नामांकन की अंतिम तिथि: 25 मई 2025
इसकी जानकारी कार्यक्रम प्रमुख सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय (प्रमुख, धरा धाम इंटरनेशनल) ने दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन फैशन की परिभाषा को आध्यात्मिक आयाम प्रदान करेगा, जहाँ “सौंदर्य” केवल बाहरी नहीं, बल्कि “आत्मा की अभिव्यक्ति” होगा।कार्यक्रम का निर्देशन डा पूजा निगम मिसेज एशिया यूनिवर्स करेंगी।
कार्यक्रम का संचालन एवं सहयोग करने वाले प्रमुख पदाधिकारीगण हैं:
डॉ. नारायण यादव, निदेशक, एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स,
डॉ. सुनील दुबे, संस्थापक, देवनागरी उत्थान फाउंडेशन,
डॉ. अभिषेक कुमार, प्रबंध निदेशक, दिव्य मानवता अनुसंधान केंद्र,
संरक्षण गण डॉ. सूर्य प्रकाश पाण्डेय, संरक्षक, इंटरनेशनल निदेशक, धरा धाम इंटरनेशनल,
डॉ. प्रेम प्रकाश, सीईओ, धरा धाम इंटरनेशनल,
डॉ. एहसान अहमद, निदेशक डा शंभू पंवार धरा गवर्नर धरा धाम इंटरनेशनल।
धरा धाम इंटरनेशनल का यह अभिनव प्रयास धार्मिक मूल्यों और सौंदर्य शास्त्र के मध्य एक सेतु का निर्माण करेगा, जो आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सौंदर्य की परिभाषा को एक नई दिशा प्रदान करेगा।
