*कुशीनगर के युवक की देवरिया में गोली मारकर हत्या;*

*बारात में गोली चलने की घटना के बाद एसपी ने खुलासे के लिए पुलिस टीम का किया गठन….*

*खुखुन्दु थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी की घटना;*

कुशीनगर से आई एक बारात में राजन यादव नाम के एक व्यक्ति को गोली लगने से मौत हो गई । मृतक राजन यादव कुशीनगर के हाटा रामपुर झुरिया के निवासी बताए जा रहे। जानकारी के अनुसार रात के 11:00 बजे के करीब जब बारात आ गई तो उसी समय राजन यादव नाम के व्यक्ति को गोली लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज के लिए भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया…. मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading