*साहबगंज चौरहिया गोला में चाय  पत्ती की दुकान पर फ़ूड विभाग ने मारा छापा*

*सैंपल के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को विरोध का करना पड़ा सामना*

*छापेमारी के दौरान कुछ अराजक तत्व ने सैंपल लेने में बाधा उत्पन्न का प्रयास किया है ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी- डॉ सुधीर कुमार सिंह*


गोरखपुर । शासन के निर्देश पर सहायक खाद्य आयुक्त डॉ सुधीर कुमार सिंह के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज साहबगंज के चौराहिया गोला में एक चाय पत्ती की दुकान पर छापेमारी की कार्रवाई की।

टीम को अभिसूचना मिला था कि ब्रांडेड कंपनी की चाय पत्ती में हानिकारक रंग मिला है टीम जब दुकान पर जांच करने पहुंची तो उसे विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन टीम ने वहां से चाय की पत्ती के नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा गया है ।

सहायक खाद्य आयुक्त डॉ.सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि विभाग उन जगहों पर कार्रवाई करता है जहां पर पहले से अभी सूचना होती है की बाजार में गलत चीज बिक रही है या वह चीज बाजार में मौजूद। ऐसी ही शिकायत मिली थी कि सोनागाछी ब्रांड की चाय पत्ती जो बहराइच में पैक हो रही है उसमें हानिकारक रंग है जांच के लिए टीम गई थी कार्रवाई के दौरान काफी लोग वहां इकट्ठा हो गए थे कुछ अराजक तत्व भी थे जिन्होंने सैंपलिंग के कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया जबकि व्यापार मंडल हमारा पूरा सहयोग कर रहा है। जो भी मिलावाट के समर्थन में खड़ा होगा उसके खिलाफ निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दुकान से सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला के लिए भेजा जा रहा है जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

चेंबर ऑफ ट्रेडर्स के अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल ने कहा कि बंसल टी स्टॉल पर FSSAI के अधिकारी सैंपल लेने के लिए आए हुए और हम लोग सैंपल देने के लिए तैयार हैं सोनागाछी ब्रांड की चाय पत्ती पैक आइटम में बिकती है जिसका व्यापारिक के पास बिल व लाइसेंस भी है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी मीडिया से अनुरोध है कि जब तक रिपोर्ट ना आ जाए तब तक हमारे व्यापारी के नाम का दुरुपयोग ना किया जाए।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading