बच्चे हैं देश के उज्जवल भविष्य-चारु चौधरी

गोरखपुर! केबीएस यूनिक द प्ले वर्ल्ड स्कूल श्रीपुरम् फर्टीलाइजर कालोनी मे होनहार बच्चों के लिए पाँच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया था! जिसमे होनहार बच्चों ने खेल कूद, नृत्य, संगीत, चित्रकला,कहानियाँ, सामाजिक जारुकता अभियान आदि विभिन्न क्रिया कलापों मे प्रतिभाग किये! इस दौरान बच्चों के मवोबल को बढ़ाने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह रखा गया! जिसमे बतौर मुख्य अतिथि उ.प्र. राज्य महिला आयोग कि उपाध्यक्ष चारु चौधरी व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता रही! कार्यक्रम कि अध्यक्षता स्कूल संस्थापक ज्योतिषाचार्य पं. बृजेश पाण्डेय ने किया तथा संचालन प्रबंधक कुलदीप पाण्डेय द्वारा किया गया! कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने माँ सरस्वती जी कि प्रतिमा पर तिलक चंदन,माल्यार्पण व पुष्पार्पण कर धूप दीप प्रज्वलित के साथ किया ! प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय व शिक्षिकाओं ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ, स्मृतिचिंह व साल भेंट कर स्वागत किया! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चारु चौधरी ने कहा कि बच्चों का उज्जवल भविष्य बनाने मे जितनी भूमिका माता पिता का है उससे कहीं ज्यादा शिक्षक व स्कूल का होता है! बच्चों के नींव को मजबूती प्रदान करने मे शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न क्रिया कलापों मे प्रतिभाग करना जरुरी है. पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान समर कैंप मे प्रतिभाग किये 23 होनहार बच्चों को उनकी योग्यतानुसार प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्रदान कर मनोबल को बढ़ाने का प्रयास किया गया!
कार्यक्रम का समापन अध्यक्षता कर रहे संस्थापक पं. बृजेश पाण्डेय के उद्बोधन के साथ सम्पन्न हुआ!
