बच्चों ने इस्लामिक आइडियल हस्तियों को जाना, क्राफ्ट में दिखाया हुनर

गोरखपुर। एमए एकेडमी व मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर के संयुक्त तत्वावधान में समर कैंप के पांचवें दिन मुकद्दस इस्लामिक आइडियल हस्तियों के बारे में विस्तार से बताया गया। विभिन्न प्रकार के क्राफ्ट आइटम बनाने का तरीका बताया गया। सभी बच्चों ने विभिन्न प्रकार के क्राफ्ट आइटम बनाकर अपना हुनर दिखाया। बच्चों से सवाल जवाब का भी सिलसिला चला। बेहतर जवाब देने वाले बच्चों को ईनाम दिया गया। कुरआन-ए-पाक की तिलावत अब्दुस्समद ने की। नात-ए-पाक शिफा खातून, इफरा, सना फातिमा, फिजा, खदीजा व शिफा नूर ने पढ़ी। कारी मुहम्मद अनस रजवी ने हदीसें बताईं।

मुख्य वक्ता नायब काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने कहा कि पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पूरी दुनिया के लिए आइडियल हैं। पैगंबरे इस्लाम की शिक्षाओं पर अमल करके हम दीन व दुनिया की कामयाबी हासिल कर सकते हैं। कुरआन व शरीअत के बताये रास्ते पर चलिए। अगर कामयाबी चाहिए तो पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का कल्चर अपनाइए। पैगंबरे इस्लाम, सहाबा किराम, अहले बैत का बताया हुआ रास्ता अपनाइए। पैगंबरे इस्लाम, सहाबा किराम व अहले बैत की शिक्षा व जीवन शैली के जरिए विश्व शांति संभव है। इल्म हमारी धरोहर है इसकी हिफाजत कीजिए। एक वक्त का खाना छोड़ना पड़े तो भी बच्चों को शिक्षा जरूर दीजिए।

सामाजिक कार्यकर्ता प्रसेन व अम्बरीश ने बच्चों को क्राफ्ट बनाने के गुर सिखाए। तीन गीत भी गाए। प्रसेन ने कहा कि क्राफ्ट के द्वारा बच्चों को विभिन्न लाभ होते हैं, जैसे कि कौशल का विकास, रचनात्मकता, समस्या समाधान कौशल, आत्मविश्वास और योजना बनाने की समझ। यह बच्चों के समग्र विकास में योगदान देता है।कला और शिल्प बच्चे को आत्मविश्वास देते हैं।

अंत में दरूदो सलाम पढ़कर पूरी दुनिया में अमन व शांति की दुआ मांगी गई। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक मुहम्मद आकिब अंसारी, डॉ. एहसान अहमद, मुहम्मद नसीम फारुकी, सीमा परवीन, निदा फातिमा, सना, फिजा, खदीजा, अब्राहम, रहमत अली, सैयद फरहान अहमद कादरी आदि मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading