*जिला प्रशासन के सहयोग और मियां साहब की दुआओं से सकुशल संपन्न होगा मोहर्रम का त्यौहार -अब्दुल्लाह*

*इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी ने मियां साहब को गुलदस्ता देखकर दी इस्लामिक नए साल की मुबारकबाद*

गोरखपुर । हजरत इमाम हुसैन (र.अ) ने अपने 72 साथियों के साथ यजीद की लाखों की फौज का मुकाबला किया और शहादत का जाम पिया लेकिन कभी जालिम के आगे झुके नहीं, हक और बातिल की जंग में इस्लाम का इकबाल बुलंद हुआ। मर गया यज़ीद इस्लाम आज भी जिंदा है। मुस्लिम समाज में मोहर्रम की पहली तारीख से इस्लामिक नए साल की शुरुआत होती है आज मोहर्रम की चौथी को इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह के नेतृत्व में गोरखपुर जनपद के सैकड़ो की संख्या में मुतवल्ली हजरत इमामबाड़ा स्टेट में  गद्दीनशीन अदनान फर्रुख अली शाह (मियां साहब) और सज्जादानशीन अयान अली शाह को फूलों का गुलदस्ता और सूफी अंदाज में गुलपोशी करके उनका इस्तकबाल किया और उन्हें इस्लामिक नए साल की मुबारकबाद दी । मियां साहब के साथ इमामबाड़ा स्टेट के सैयद शहाब, मंजूर आलम,सैय्यद इरशाद अहमद, ख्वाजा शमसुद्दीन मौजूद रहे।

मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने कहा कि जनपद के 1848 इमामचौक के मुतवल्लीओ से संपर्क करके उनके जुलूस में होने वाली समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है और हम लोग मोहर्रम के जुलूस को  सकुशल संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं । आज कमेटी के लोगों ने मियां साहब की गुलपोशी करके उनका इस्तेकबाल किया गया और नए साल की मुबारकबाद दी है। उम्मीद करते हैं कि जिला प्रशासन के सहयोग और मियां साहब की दुआओं से जुलूस को सकुशल संपन्न करा दिया जाएगा। जनपद में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू का आगमन भी है ऐसे में जिला प्रशासन पूरी तरीके से व्यस्तता के बावजूद भी हम लोगों से लगातार संपर्क में है हम लोग छोटी, बड़ी समस्याओं को आपस में बैठकर के हल करने का काम कर रहें हैं।
कोषाध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि इमामबाड़ा स्टेट में साफ सफाई अच्छे से हो रही है और जुलूस की मार्गों पर भी नगर निगम द्वारा साफ सफाई कराया गया है इसको लेकर हम लोगों ने अधिकारी को पत्र भी दिया था।
इस अवसर पर पार्षद उज्जैर अहमद, पूर्व पार्षद नबीउल्लाह  अंसारी ,कोषाध्यक्ष शकील अहमद, नबी भाई, शान मोहम्मद, फखरुद्दीन ,मकसूद इरफान घोषी,रफीक, याकूब ,आजम, लालो भाई, भोला, रिजवान भाई, वसीम, सोनू,गौसे आजम, तौफीक ,गुलाम ,शाहबाज, अफजल ,सद्दाम भाई समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading