
कैम्पियरगंज गोरखपुर।अरुशान न्यूज ।नागपंचमी के पावन अवसर पर कोल्हुआ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तजन शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र और नाग-नागिन की प्रतीमा चढ़ाकर पूजन-अर्चन करते नजर आए। मंदिर परिसर भक्तों के “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी श्रद्धा भाव से पूजा में सम्मिलित हुए। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, जिससे व्यवस्था शांतिपूर्ण रही। भक्ति भाव से ओतप्रोत वातावरण में भक्तों ने व्रत रखा और नाग देवता की पूजा कर अपने परिवार की सुख-शांति की कामना की। मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजा संपन्न कराई और प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर क्षेत्र में मेले जैसा दृश्य देखने को मिला। नागपंचमी पर कोल्हुआ मंदिर एक आस्था का केंद्र बना रहा।
