बिहार से गोरखपुर आ रही नकली ‘ताजा’ चाय की पत्ती को पुलिस के सहयोग से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़ा
44 हजार पैकेट जब्त कर चाय के लिए गए नमूने
गोरखपुर । खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार शाम पुलिस की मदद से ताजा ब्रांड की डुप्लीकेट चाय की पत्ती पकड़ी। हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के ‘ब्रुक बॉन्ड ताज़ा’ ब्रांड की नकली चाय बेची जा रही थी। तिवारीपुर पुलिस ने रविवार शाम एक पिकअप की रूटीन चेकिंग के दौरान इस नकली चाय की बड़ी खेप पकड़ी थी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच में चाय नकली पाई गई।
सूचना मिलते ही कंपनी के प्रतिनिधि ने इसकी सप्लाई करने वाले गौरी बाजार के अश्विनी यादव के विरुद्ध कापीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।
पूछताछ में सामने आया कि ये चाय बिहार से लाई जा रही थी, लेकिन इसके पैकेट दिल्ली से मंगवाए गए थे। वहां से पैकेट मंगाकर नकली चाय भर दी जाती थी। देखने में पैकेट इतना असली जैसा था।
कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर गौरी बाजार निवासी अश्विनी यादव के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत फिर दर्ज कराई गई है। पुलिस को शक है कि इस काम में बड़े रैकेट का हाथ हो सकता है। इससे पहले भी नकली मसाले और ड्राई फ्रूट के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन इतना बड़ा जखीरा पहली बार पकड़ा गया है।
कई जिलों में चल रही थी सप्लाई
जांच में ये भी सामने आया है कि देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर और आसपास के जिलों में यह नकली चाय बेची जा रही थी। गोरखपुर की साहबगंज मंडी में इस तरह का माल आसानी से खप जाता है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के लिए भेजा नमूना
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच के लिए चाय की पत्ती का नमूना लैब भेज दिया है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डा. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चाय की पत्ती का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
