गोरखपुर,पाली- ब्लाक संसाधन केंद्र पाली में समग्र शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए एक पैरेंट्स काउंसलिंग का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों ने भाग लिया । इस क्रार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों में इन बच्चों के प्रति जागरूकता लाना । विकास खण्ड पाली के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा -1 से कक्षा-8 तक के दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का पैरेंट्स काउंसलिंग किया गयाक्ष।ब्लाक संसाधन केंद्र पाली पर खंड शिक्षा अधिकारी कुंवर विक्रम पांडेय के निर्देशन में 50 दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को बताया गया कि दिव्यांग बच्चों को समाज के मुख्य धारा में कैसे जोड़ा जाय । उनको प्रतिदिन विधालय भेजने हेतु प्रोत्साहित किया गया । जिसमें अभिभावकों को बेसिक शिक्षा विभाग से मिलने वाले सुविधाएं पर प्रकाश डाला गया। क्रार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिनवा के सहायक अध्यापक अफताब आलम व सहायक अध्यापक संतोष जी का मार्गदर्शन मिला तथा ब्लाक में कार्यरत विशेष शिक्षक विष्णु देव,सुमित पाठक,सुनिल जायसवाल एवं ब्लाक संसाधन के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।

