गोरखपुर गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ जी का निधन,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

लखनऊ। 28 अक्टूबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीता प्रेस,गोरखपुर के गीता प्रेस ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि विगत 40 वर्षों से गीता प्रेस के ट्रस्टी के रूप में बैजनाथ जी का जीवन सामाजिक जागरूकता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। वह ईश्वर के अनन्य भक्त थे।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि बैजनाथ जी के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से बातकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए हुतात्मा की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading