

स्काउट गाइड तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन
समाज उपयोगी नागरिक तैयार करती है स्काउट गाइड संस्था-मोहित
राज्यपाल, राष्ट्रपति पुरस्कार में सहायक होगा तृतीय सोपान शिविर -दीनदयाल
प्राकृतिक व व्यवहारिक ज्ञान की वृद्धि में उपयोगी है स्काउट गाइड-अजय बजरंगी
जनता इंटर कॉलेज चारगांवा में चल रहा था पंचदिवसीय शिविर
गोरखपुर। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित स्काउट गाइड के पंचदिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन हो गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एएओसी मोहित कुमार गोरखपुर सप्तम मंडल गोरखपुर उपस्थित रहे इसके पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन किया तदुपरांत कार्यक्रम आयोजक प्रधानाचार्य दीनदयाल गुरु जी ने अतिथियों को स्कार्फ वागेल, माल्यार्पण अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि मोहित ने कहा कि स्काउट गाइड संस्था समर्पण,सेवा भाव का मार्ग प्रशस्त करती है जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को निस्वार्थ दूसरों की सेवा करना तथा उनके अंदर छिपे विद्यमान गुणों को उकेर समाज उपयोगी नागरिक तैयार करना है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम संयोजक कॉलेज प्रधानाचार्य दीनदयाल गुरु जी ने कहा कि तृतीय सोपान शिविर से स्काउट गाइड को आगामी राज्यपाल, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने का सुअवसर मिलेगा अतः इन पुरस्कारों के लिए कड़ी मेहनत व लगन के साथ कार्यों को पूरा करना होगा तभी लक्ष्य की प्राप्ति होगी।
इस अवसर पर लीडर आफ द कैंप अजय कुमार गुप्ता बजरंगी ने कहा कि स्काउटों गाइडों में अनुशासन का भाव विकसित कर उनके प्राकृतिक व व्यवहारिक ज्ञान को बढ़ाने में ऐसे शिविर सहायक सिद्ध होते है।
लीडर आफ द कैंप गाइड किरन देवी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इसके पूर्व छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शिविर में द्वितीय सोपान उत्तीर्ण जनता इंटर कॉलेज चरगांवा,मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज भगवानपुर, महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज गोरखपुर,कौशल्या देवी इंटर कॉलेज झुंगिया गोरखपुर तथा स्वतंत्र यूनिट के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अंत में ध्वज अवतरण व राष्ट्रगान के साथ शिविर समाप्त हुआ।
सपन अवसर पर एलटी गाइड इशरत सिद्दीकी, ओमप्रकाश उपाध्याय, शशिकांत भारती, जितेंद्र सिंह सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
