अरुशान न्यूज।कैम्पियरगंज।गोरखपुर। 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर ग्राम पंचायत अलेनाबाद में धूमधाम से कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री जितेंद्र जी की अध्यक्षता में समारोह सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया, तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। श्री जितेंद्र जी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और गांववासियों को राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने का संदेश दिया। स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीत व नाटक प्रस्तुत किए। ग्रामीणों में देशभक्ति की भावना देखते ही बन रही थी। अंत में मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।जिसमे विद्यालय स्टाफ,स0क0,गरिमा दस्ता, आशा,आगनबाड़ी,रो0से0 मौजूद रहे।