-विनोद कुमार सिंह को पूर्वांचल प्रांत की जिम्मेदारी

गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पूर्वांचल प्रांत की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शहर के होटल फाइव सेंसेस में आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह ‘राजू’ ने पूर्वांचल प्रांत के नए प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को औपचारिक रूप से मनोनयन प्रमाण पत्र सौंपा।
इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह ‘राजू’ ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भारत का एकमात्र सबसे पुराना संगठन है जिसकी शुरुआत 1897 में हुई थी लेकिन कुछ लोग हमारे ही संगठन से निकाले जाने के बाद अपने निजी स्वार्थवश दुष्प्रचार कर रहे हैं और मिलते जुलते नामों से संगठन बनकर समाज के लोगों को गुमराह करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं जो कभी सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गमले में उगे हुए पौधे कभी बरगद से मुकाबला नहीं कर सकते। आज जरूरत है एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने की क्योंकि बिखरा हुआ समाज कभी अपने अधिकारों के लिए नहीं लड़ सकता।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि क्षत्रिय ने हमेशा देश और समाज के लिए बलिदान दिया है, सबकी रक्षा की है लेकिन दुर्भाग्यवश आज सरकार से लेकर समाज के अन्य वर्ग तक क्षत्रियों के ही विरोधी बन बैठे हैं।
गोरखपुर मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि क्षत्रिय हमेशा से मान सम्मान के साथ जीता मरता आया है, हमारे लिए मान सम्मान से बढ़कर कुछ भी नहीं।
बैठक को राष्ट्रीय सचिव ओंकार नाथ सिंह, देवरिया के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह श्रीनेत सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव ओंकार नाथ सिंह, सीमा सिंह प्रदेश अध्यक्ष वीरांगना प्रकोष्ठ, रविंद्र सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष, अरुण कुमार सिंह प्रदेश संगठन मंत्री, दीपक सिंह अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, प्रवीण सिंह संगठन मंत्री, जिला वरिष्ठ महामंत्री राजकुमार सिंह श्रीनेत, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुमित सिंह श्रीनेत जिला मंत्री युवा प्रकोष्ठ, देवरिया जिलाध्यक्ष राजेश सिंह श्रीनेत, युवा प्रकोष्ठ के आर्यन शाही, जिला युवा संगठन मंत्री सावन शाही, सूरज सिंह सेंगर सहित गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, बस्ती, महराजगंज आदि जिलों के सैकड़ों क्षत्रिय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading