वंजाक्षी महेन्द्रकर बनीं मिसेज रोल मॉडल – हुआ भव्य ताजपोशी समारोह
धराधाम इंटरनेशनल द्वारा काठमांडू में आयोजित हुआ विश्व का पहला धार्मिक फैशन कॉन्क्लेव
गोरखपुर/काठमांडू । 24 अगस्त 2025 – धरा धाम इंटरनेशनल द्वारा काठमांडू, नेपाल में आयोजित “द वर्ल्ड्स फर्स्ट रिलिजियस फैशन कॉन्क्लेव 2025” ऐतिहासिक गरिमा और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर भारत की प्रख्यात आईटी विशेषज्ञ वंजाक्षी महेन्द्रकर को उनके असाधारण वैश्विक योगदान के लिए आईटी कंसल्टेंसी कैटेगरी में सम्मानित करते हुए ताजपोशी कर मिसेज रोल मॉडल अवार्ड प्रदान किया गया। इस दौरान रंजू दुबे एवं नेपाल की लक्ष्मी खड़का की भी ताजपोशी की गई।
सम्मान समारोह में नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा, विश्वविख्यात धर्मगुरु लामा ध्यक्षों रिमपोछे, धरा धाम इंटरनेशनल की इवेंट डायरेक्टर डॉ. पूजा निगम (क्वीन ऑफ एशिया) एवं डॉ. रागिनी पाण्डेय (मिसेज इंडिया) द्वारा ताजपोशी की गई। इस अवसर पर नेपाल के उप-प्रधानमंत्री का भी शुभाशीष प्राप्त हुआ। यह ऐतिहासिक क्षण आयोजन की गरिमा को और ऊँचाइयों तक ले गया।
सम्मान प्राप्त कर वंजाक्षी महेन्द्रकर ने अपने इस अवार्ड को भारतीय संस्कृति, योग, अनुशासित जीवनशैली और आईटी नवाचारों की शक्ति को समर्पित किया।
इस भव्य आयोजन की सफलता पर आयोजक सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय, कार्यक्रम निदेशिका डॉ. पूजा निगम (क्वीन ऑफ एशिया), डॉ. सुनील दुबे एवं धरा धाम इंटरनेशनल के सी ई ओ डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय थाईलैंड, ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की और वंजाक्षी महेन्द्रकर, रंजू दुबे एवं लक्ष्मी खड़का को शुभकामनाएँ दीं।
कार्यऋम में विशेष रूप से अमेरिका से पधारे डा इंद्रजीत शर्मा, डा. मोहबूर रहमान बंगालग्लेश,शांतनु पाल थाईलैंड, डा उवैस श्रीलंका ,महामंडलेश्वर शिवम जी महराज,पुलिस कमिश्नर डॉ एम देवराज आदि विशिष्ट विभूतियां उपस्थित थी।
