*बी.के. पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन*
प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती बस सपनों में जान होनी चाहिए,यह बाते आज के परिदृश्य में साकार हो गईl बच्चों को यदि कुशल दिशा निर्देशन और अध्यापक/ अध्यापको का सही मार्ग निर्देशन मिल जाए तो बच्चे अपने देश और समाज का नाम रोशन कर सकते हैं यह बातें विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुनील मणि त्रिपाठी ने बताई l बी.के. पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा 3 से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी सृजनात्मक क्षमता को दिखलाया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया।विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप सेबेस्टियन ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा का विकास होता है। विद्यालय में पठन-पाठन की अतिरिक्त अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाओं का भी समावेश होता है, जैसे कि स्लोगन प्रतियोगिता, मेहंदी बनाओ प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता, जी.के. प्रतियोगिता आदि।विद्यालय के कोऑर्डिनेटर अजय यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं का भरपूर सहयोग मिलता है। विद्यालय के प्रबंध तंत्र का भी भरपूर सहयोग मिलता है, जिससे बच्चों के अंदर कला कौशल को बाहर निकाला जा सके।विद्यालय के हिंदी के वरिष्ठ अध्यापक रत्नेश चतुर्वेदी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की सोच और लिखने की कला को विकसित करना है। प्रतियोगिता में बच्चों की मात्रात्मक गलतियां और हिंदी की लेखनी को आकर्षक ढंग से लिखने की क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है।इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक-अध्यापिकाओं में रुचि त्रिपाठी, पूनम मौर्या, फूलचंद मौर्या, सबा परवीन, आइशा परवीन, परमजीत कौर, बलमीत सिंह, सादिका पांडेय, नेहा, सुनीता पटेल, ज्योति गुप्ता, दीपशिखा पांडेय आदि का भरपूर सहयोग मिला l आदित्य पटेल, विनय यादव, अनुराग सिंह, आदित्य मौर्य, सुनील, शिवम् शर्मा, विजय यादव, मोनू यादव, अभिषेक शर्मा, साक्षी पाण्डेय, करीना शर्मा, कृतिका यादव, पूजा, राजकली, अंशिका विश्वकर्मा, शिवम गुप्ता अहमद खान, अर्शलान आदि छात्राओं का भरपूर सहयोग मिलाl
