गोरखपुर । गोरखपुर के रंग कर्मियों द्वारा सोमवार को *रंग यात्रा* निकाली गई। यह रंग यात्रा चेतना तिराहे से से निकलकर टाउन हॉल बैंक रोड विजय चौराहा गणेश चौक से होते हुए पुनः चेतना तिराहे पर संपन्न हुई। ऐतिहासिक रंग समारोह के शुरुआती चरण में प्रारंभ हुई रंग यात्रा में शहर के रंगकर्मी-गण एवं अन्य विधाओं से जुड़े हुए कलाकार गीत संगीत के साथ जोरदार तरीके से शामिल हुए। सनद रहे कि नेशनल थियेटर फेस्टिवल गोरखपुर रंग महोत्सव 2023 के अंतर्गत 1 नवंबर से 5 नवंबर तक नौका विहार गोरखपुर स्थित महायोगी गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में आयोजित है जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रंगकर्मी गण अपनी प्रस्तुतियों के साथ सहभागिता करने के लिए गोरखपुर की रंग धरा पर आने वाले हैं। इस समारोह के अंतर्गत देश-विदेश में ख्याति प्राप्त कर चुकी प्रस्तुतियां दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। गोरखपुर के लोगो के लिए निश्चित तौर पर यह एक ऐतिहासिक और यादगार क्षण होने वाला है।आज की रंगयात्रा का संयोजन रवीन्द्र रंगधर, एवं सहसंयोजन विवेक श्रीवास्तव व वादिनी यादव ने किया। रंग यात्रा में लगभग 100 कलाकारों ने हिस्सा लिया जिनमे डॉ भारत भूषण, डॉ सुदीप्ता भूषण, श्रीनारायण पाण्डेय, डॉ ब्रजेन्द्र नारायण, नवीन पांडेय, मानवेंद्र त्रिपाठी, डॉ मिन्नतुल्लाह अंसारी, अजीत प्रताप सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, बीना गुप्ता, रणंजय सिंह, आदित्य राजन, देशबंधु समेत अनेक रंगकर्मियों ने बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया ।

