*ददरी में पशु आरोग्य शिविर/मेला सम्पन्न*
विकास खंड बड़हलगंज के ग्राम सभा – ददरी में *पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला* सम्पन्न हुआ जिसमें 80 बड़े जानवर, 52 छोटे जानवर, सहित भारी संख्या में पशु पालक भी उपस्थित रहे ।
मेला में निशुल्क चिकित्सा, परामर्श के साथ मिनरल मिक्सचर, कृमि की दवा एवं विभिन्न रोगों की दवा भी वितरित किया गया है।
पशु चिकित्सा अधिकारी विवेक गौड़ ने पशु रखरखाव हेतु निशुल्क 1992 पशु एम्बुलेंस सेवा, पशु बीमा, पशु लोन, लम्फी बीमारी से बचाव, विभिन्न बीमारियों की जानकारी देकर पशुपालकों को जागरूक किया।
उक्त अवसर पर डाक्टर चन्द्रकांत मौर्य, फार्मासिस्ट संतोष सोनकर, पशुधन प्रसार अधिकारी कामेश्वर सिंह एंव देवेंद्र नायक, प्रधान प्रतिनिधि सतीश शाही, वशिष्ठ मुनि, संतोष कुमार, ज्ञान शाही, रामाश्रय चौहान, यशवंत यादव,अजीत शर्मा,रामपति सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading