गोरखपुर मंडल देवरिया साल 2021 में रामपुर लाइंस क्रिकेट बोर्ड की स्थापना श्री पप्पू सिंह(प्रबंधक) के द्वारा की गई । ग्रामीण स्तर पर क्रिकेट से जुडे हुए युवा खिलाड़ियों की पहचान के लिए एक क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत की गई धीरे धीरे हर साल एक नए जोश और जुनून और एक पहचान के साथ इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई आज के दौर में इसे देख कर हर जगह क्रिकेट के लीग होने लगे है लेकिन रामपुर त्रिकोणीय सीरीज की पहचान एक अलग ही है। साल 2022 में टीम रामपुर ब्ल्यू विजेता रही, साल 2023 में कप्तान अभिषेक कोहली के अगुवाई में टीम रेड विजेता रही, साल 2024 में पुनः टीम रेड कप्तान अभिषेक कोहली के नेतृत्व मेंविजेता बनी। हालांकि तीन टीमों में टीम ग्रीन सबसे प्रबल दावेदार रही लेकिन दुर्भाग्यवश वो इन 3 सालों में विजेता का खिताब नहीं ले पाई । इस वर्ष 2025 में शुरू हो रहे रामपुर त्रिकोणीय सीरीज 21 अक्टूबर 2025 से शुरू हो रहा है फाइनल मैच को लेकर कुल 7 मैच खेले जाएंगे जो भी टीम प्वाइंट टेबल में सबसे टॉप रहेगी प्रथम तथा द्वितीय वही दोनों फाइनल खेलेंगी।
इस साल त्रिकोणीय सीरीज का ऑक्शन RLCB के प्रबंधक श्री पप्पू सिंह के द्वारा किया गया। रामपुर क्षेत्र के आस पास तथा देवरिया, सिवान , मऊ, कुशीनगर, गोरखपुर जिले से कुल 42 खिलाड़ियों ने ऑक्शन में भाग लिया। जिसमें 27 खिलाड़ियों को तीनों टीमों के कप्तान से प्वाइंट बोली लगाकर खरीदा। इसमें रामपुर ब्ल्यू के तरफ से सबसे ज्यादा प्वाइंट लेने वाले खिलाड़ी रंजीत साहनी 31 प्वाइंट में टीम ग्रीन में उसके बाद भुटेली जो 100 में 27 प्वाइंट पे टीम ब्लू में सिलेक्ट हुए, उसके बाद सुमित 22 प्वाइंट टीम ब्लू, प्रशांत 22 प्वाइंट टीम ब्लू, पीयूष गुप्ता 20 प्वाइंट टीम ग्रीन में सिलेक्ट हुए, इस साल तीनों टीमों के कप्तान युवा खिलाड़ियों को चुना गया है। टीम ब्लू के कप्तान रंजेश को चुना गया, टीम रेड के कप्तान सतीश को चुना गया, टीम ग्रीन के कप्तान विक्की कोहली को चुना गया, नए और युवा खिलाड़ी के तौर पर आलोक गुप्ता का चयन टीम ब्लू में हुआ है। पिछले वर्ष विजेता रही टीम रेड फाइनल में ब्लू को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया फाइनल के मुख्य अतिथि रहे श्री राजेश कुमार गुप्ता , अध्यक्ष रेलवे भर्ती सेल गोरखपुर,तथा श्री अमित पांडे ,समाज सेवी , श्री नवीन मिश्रा जी SHO बनकटा,श्री अमरनाथ यादव जी मुख्य टिकट निरीक्षक पूर्वोत्तर रेलवे तथा अन्य अतिथि गण श्री अशोक गुप्ता समाज सेवी, श्री भोला प्रसाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामपुर , डॉ ओमप्रकाश सिंह KGMU,श्री निवास गुप्ता, भूतपूर्व सैनिक नेवी, श्री धीरेन्द्र यादव , भूतपूर्व सैनिक नेवी, श्री मनोज गुप्ता, भूतपूर्व सैनिक नेवी ,श्री सुनील यादव हेड कोच टीम ग्रीन, श्री राहुल कुशवाहा टीम मेंटर ग्रीन,श्री पवन सिंह(पंचायत प्रतिनिधि)कबीरपुर ,श्री सुमेंद्र जी(शिक्षक, बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश) श्री हिमांशु सिंह(हेमू) ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रतासिया, श्री कन्हैया राजभर, शिक्षक तथा श्री शिवेंद्र जी कॉमेंटेटर एवं शिक्षक(बिहार सरकार)तथा श्री पप्पू सिंह पूर्व ब्लू कप्तान और RLCB के प्रबंधक इत्यादि लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading