*प्रभारी मुख्यमंत्री जंतादर्शन गोरखपुर से स्थानांतरित, सहयोगियों ने दी भावभीनी विदाई*
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन में अनुकंपा के आधार पर स्थानांतरण के उपरांत प्रभारी एस.आई. जयशंकर दुबे को रविवार को गोरखपुर से भावभीनी विदाई दी गई। रविवार का दिन अवकाश होने के बावजूद बड़ी संख्या में सहकर्मी और कर्मचारी विदाई समारोह में शामिल हुए। सभी की आँखें अपने प्रिय प्रभारी की विदाई के समय नम हो उठीं।
सहकर्मियों ने बताया कि जयशंकर दुबे ने अपने कार्यकाल में न केवल अनुशासन और कार्यकुशलता से संगठन को मजबूत किया, बल्कि कर्मचारियों के बीच सौहार्द और पारिवारिक वातावरण भी बनाए रखा। उनकी सहजता और सहयोगी स्वभाव के कारण वे सभी कर्मचारियों में लोकप्रिय रहे।
विदाई समारोह में मुख्य रूप से एसआई रघुनंदन त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, हेड कांस्टेबल सोयब अली, मोहम्मद फिरोज, सुरेन्द्र, प्रवीन मिश्रा, आरक्षी अंगद यादव, मनीष यादव, महिला आरशी पूजा यादव, अंशु सिंह, दिव्या पांडेय, उर्वशी, प्रीति गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें नए कार्यस्थल पर सफल और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
विदाई समारोह में भावुक होते हुए जयशंकर दुबे ने कहा—
“गोरखपुर में मेरा कार्यकाल मेरे जीवन का अविस्मरणीय हिस्सा रहा। आप सभी ने मुझे परिवार की तरह स्नेह और सहयोग दिया। यहाँ से विदा लेना आसान नहीं है, लेकिन आपके प्यार और विश्वास की पूँजी मेरे साथ हमेशा रहेगी। मैं जहाँ भी रहूँगा, गोरखपुर और यहाँ के सहयोगियों की यादें मेरे दिल में बसी रहेंगी।
उनकी इस भावुक प्रतिक्रिया के दौरान पूरा माहौल गमगीन हो उठा और सहकर्मियों की आँखें नम हो गईं। सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएँ कीं।
