गोरखपुर 27 नवंबर 2025 यूपी पीडब्ल्यूडी टेक्निकल असिस्टेंट एसोसिएशन, लोक निर्माण विभाग गोरखपुर में अर्धवार्षिक चुनाव / अधिवेशन एवं सम्मान समारोह डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन परिसर में संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यूपी पीडब्ल्यूडी टेक्निकल असिस्टेंट एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग तथा संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद महिला शाखा मंत्री डॉ सरिता सिंह एवं जनपद उपाध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने की l कार्यक्रम के क्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद अध्यक्ष श्री रुपेश कुमार श्रीवास्तव चुनाव अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुआ जिसमें निम्न पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए जो निम्न है
1- श्री रुपेश कुमार श्रीवास्तव- क्षेत्रीय मुख्य संरक्षक
2- श्रीनाथ गुप्ता – क्षेत्रीय संरक्षक
3- श्री रमेश वर्मा- क्षेत्रीय अध्यक्ष
4- श्री सौरभ कुमार श्रीवास्तव- क्षेत्रीय मंत्री
5- श्री अमरेश कुमार शर्मा- क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
1- श्री कृष्ण मोहन गुप्ता- जनपद अध्यक्ष
2- श्री शाहिद अख्तर खान- जनपद मंत्री
3- श्री अब्दुल कयूम- जनपद उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता निर्माण खंड 3 लोक निर्माण विभाग गोरखपुर ने कहा कि मैं आपके चुनाव / अधिवेशन की शुभकामना व्यक्त करता हूं तथा आपसे अपेक्षा की जाती है कि कर्मचारी हित , संगठन हित मे बिना भेदभाव से निष्ठा पूर्वक काम करेंगे |
रूपेश कुमार श्रीवास्तव अशोक पांडे अनूप कुमार श्रीवास्तव पंडित श्याम नारायण शुक्ला राजेश मिश्रा सौरभ श्रीवास्तव ने कहा की संघे शक्ति कलयुगे अर्थात कलयुग में संगठन का मजबूत होना अति आवश्यक है अतः आप सभी कर्मचारी बंधुओ से अपील है कि संगठन की एकता बनाए रखें |
श्रीनाथ गुप्ता शाहिद अख्तर खान रमेश कुमार वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र एवं राज्य सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करें माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी से अपील है कि लंबित मांगों को पूरा करें जैसे पुरानी पेंशन बहाली आठवां वेतनमान सहित इत्यादि मांगों को पूरा करें ।
कार्यक्रम के अंत में चुनाव अधिकारी श्री रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने निर्वाचित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण कराया |
कार्यक्रम में रूपेश कुमार श्रीवास्तव अनूप कुमार श्रीवास्तव सतीश पांडे सौरभ श्रीवास्तव श्रीनाथ गुप्ता शाहिद अख्तर का आदि लोग उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading