गोरखपुर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक आवश्यक बैठक भोजनावकाश के समय डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डिप्लोमा इंजीनयरिंग संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर राम समुझ ने की तथा संचालन परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ला उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ला ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से कर्मचारी हित में निम्नलिखित मांगें रखीं—
राज्य कर्मचारियों को मिलने वाला अवकाश नगदीकरण भले ही 300 दिन का ही रखा जाए, किंतु अर्जित अवकाश की सीमा 300 दिन से बढ़ाकर समस्त अर्जित अवकाश को कर्मचारी के खाते में जोड़ा जाए, जैसा कि कई अन्य प्रदेशों में लागू है, उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए पदोन्नति की कोई व्यवस्था न होने के कारण उन्हें एक अतिरिक्त एसीपी का लाभ प्रदान किया जाए, सभी विभागों में रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की जाए, संविदा/आउटसोर्सिंग भर्ती व्यवस्था को समाप्त किया जाए,निलंबित भत्तों को बहाल किया जाए, सभी विभागों में अभियान चलाकर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण की जाए, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाकर उनके वेतन का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जाए, वेतन विसंगतियों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस इलाज में जांच सहित सम्पूर्ण इलाज शामिल किया जाए तथा 5 लाख के बाध्यता को समाप्त किया जाए, मान्यता प्राप्त सेवा संगठनों के पदाधिकारियों को यात्रा पास की सुविधा दी जाए। इस अवसर पर पंडित अशोक पांडे अनूप कुमार नरसिंह प्रसाद अनिल द्विवेदी राजेश मिश्रा इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव बंटी श्रीवास्तव रमेश कुमार वर्मा संतोष सिंह बिट्टू मद्धेशिया निसार अहमद रामधनी पासवान इजहार अली राजू कुमार सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading