
गोरखपुर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं प्रताप सभागार फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा क्षत्रिय भवन प्रताप सभागार गोरखपुर कार्यालय पर आजादी के महानायक अमर बलिदानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल ठाकुर रोशन सिंह अशफाक उल्ला खान के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट रणंजय सिंह तथा संचालन जिला महामंत्री राधेश्याम चंद ने किया कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया मंच पर सर्वप्रथम प्रिया शुक्ला जी द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को शुरू किया गया तत्पश्चात नरसिंह प्रसाद सिंह ने बताया कि देश के इन महान नायकों ने देश को आजाद कराने के लिए युवा क्रांतिकारियों का संगठन एच आर ए का गठन किया और और संगठन को हथियार मुहैया कराने के लिए काकोरी कांड किया
इंद्रजीत सिंह चंदेल ने बताया की पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का गृह क्षेत्र मुरैना अपने बगावत के लिए प्रसिद्ध रहा जिसे चंबल का एरिया भी कहते हैं पंडित राम प्रसाद तोमर के अंदर भी देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से बगावत किया था आर्य समाज से जुड़ने के बाद उनके ज्ञान नित्य कर्म विद्वता के कारण उन्हें क्षत्रिय होते हुए भी पंडित के उपाधि से विभूषित किया गया राम प्रसाद जी अलग-अलग नाम से तमाम पत्र पत्रिकाएं पुस्तक लिखते रहे
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह सारथी पूर्व जिला अध्यक्ष राममोहन शाही इंजीनियर योगेंद्र सिंह विजय बहादुर सिंह धनंजय सिंह रुद्रांश सिंह गोविंद राम त्रिपाठी सिंटू शर्मा दिलीप शाही कुवर इंद्रजीत सहित समाज के भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे
