

लखनऊ ।भारत प्रेस क्लब ने अशफाक हुसैन मेकरानी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया है।यह नियुक्ति पत्रकारिता समुदाय में एक महत्वपूर्ण कदम है,जिसका उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा और पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।अशफ़ाक हुसैन मेकरानी ने कहा,मैं भारत प्रेस क्लब द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।मेरा लक्ष्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा,स्वतंत्रता और पत्रकारिता समुदाय में एकता बनाए रखना होगा।भारत प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान ने कहा,अशफाक हुसैन मेकरानी की नियुक्ति से पूर्वी उत्तर प्रदेश में पत्रकारिता को नई दिशा मिलेगी।हम उनके नेतृत्व में पत्रकारों के हितों की रक्षा और पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे।भारत प्रेस क्लब पत्रकारों के अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए काम करने वाला एक प्रमुख संगठन है,जिसका उद्देश्य पत्रकारिता को बढ़ावा देना और पत्रकारों के हितों की रक्षा करना है।
