गोरखपुर जंगल दीर्घन सिंह की पूर्व ग्राम प्रधान शांति शाही की स्मृति में गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह और स्वर्गीय शांति शाही के पति पिपरौली के पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक् राजकुमार शाही ने ग्राम पंचायत जंगल दीर्घन सिंह एवं जंगल विश्रामपुर में गरीबों में कम्बल और साड़ी का वितरण कर उनको याद किया।
गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह ने कहा कि शांति शाही ज़ब तक जीवित थी तब तक गांव के अंतिम पायदान पर खड़े लोगो के हकों के लिए निरंतर ख़डी रहती थी। गांव के लोगो कि सेवा करने के कारण वह गांव की जनता में काफ़ी लोकप्रिय थी। उनके समाजसेवा को उनके पति राजकुमार शाही और बड़े पुत्र अमरेन्द्र प्रताप शाही और छोटे पुत्र पूर्व ग्राम प्रधान और वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि जंगल दीर्घन सिंह विवेक शाही आगे बढ़ा रहे है।
विवेक शाही को उनके गांव के कार्यों और उपलब्धि पर उनको प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था। यह उनके कार्यों के अनुकरण की ही देन है।
पिपरौली के पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक् प्रमुख राजकुमार शाही ने कहा गरीबों की सेवा के माध्यम से वह अपनी पत्नी की स्मृति को जीवित रखते है।
शिक्षक नेता अमरेन्द्र प्रताप शाही ने कहा की मेरी माँ अपने गांव और समाज को अपने परिवार के रूप में लेकर चलने की शिक्षा देती रही। उसकी प्रेरणा का छाप ही हम दोनों भाइयों को समाज सेवा के लिए अभिप्रेरित करता है।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष और प्रांतीय परिषद भाजपा के सदस्य सुरेंद्र कुमार चौबे,पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, थानाध्यक्ष बेलीपार विशाल सिंह,मंडल महामंत्री विपिन विश्वकर्मा,ग्राम प्रधान अमेरिका यादव,विधायक प्रतिनिधि प्रभाशंकर त्रिपाठी,पन्नेलाल पासवान,पृथ्वीराज शाही, हरिश्चन्द्र सिंह, गणपति भारद्वाज,भोले पाण्डेय,आनंद पाण्डेय, विजय पाण्डेय,मुन्ना निषाद,रघुनाथ निषाद,सुधीर मौर्य,राहुल शाही, सत्येंद्र शाही, रामस्वार्थ गौड़,निहाल शाही, चंदन सिंह,संतोष सिंह,पन्नेलाल,रामदास मौर्य,बबलू,हीरावन यादव, बाढू यादव,मंसूर अली सहित गांव के सैकड़ो की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading