गोरखपुर चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर बेलीपार कृषि विज्ञान केंद्र में किसान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में इस क्षेत्र के दर्जनों किसानों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में दुर्गा शक्ति ट्रस्ट की अध्यक्ष किसान धर्मशीला सिंह को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त किसान चंद्रसेन सिंह गोविंद पांडेय,दिल्लू सिंह, इस्रावती देवी,ममता पांडेय, अफसाना, छवि सिंह, पूनम सिंह सहित दर्जनों किसानों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉक्टर एसपी सिंह डॉक्टर शैलेंद्र सिंह डॉक्टर शाही,डॉक्टर कंचन एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक शशिकांत यादव उपस्थित रहे। वरिष्ठ वैज्ञानिक शशिकांत यादव ने कहा कि किसानों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रहीं हैं उन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए समय-समय पर किसानों को क़ृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार से संपर्क स्थापित करते रहना चाहिए।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading