
गोरखपुर। अरुशान न्यूज़।25 दिसम्बर जिला रविदास महासभा गोरखपुर की बैठक अलवापुर संत रविदास मन्दिर के प्रांगण में किया गया बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने किया एवं बैठक का संचालन जिला महामंत्री दयानंद भारती ने किया बैठक में आगामी 1 फरवरी 2026 को परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती समारोह प्रत्येक वर्ष की भांँति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में 1 फरवरी को प्रात: हवन पूजन प्रसाद वितरण एवं दोपहर में संत रविदास जी की झांकियां महानगर के प्रमुख मार्गों संत रविदास मन्दिर, दुर्गावाणी, आर्यनगर, बक्शीपुर,नखास चौक, घंटाघर,लाल डिग्गी, घासीकटरा,जाफरा बाजार,होते हुए पुनः रविदास मन्दिर पर समापन होगा कार्यक्रम के दूसरे चरण 2 फरवरी को सभा एवं भोजन दान किया जायेगा। कार्यक्रम की भव्यता के लिए सभी मुहल्ले के लोग तन मन धन से सफल बनाने का संकल्प लिया । बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे सोमई बौद्ध, बेनी प्रसाद, सुरेंद्र कुमार भारती,संतराज भारती, शुकदेव प्रसाद, पूर्णमासी,राजन कुमार एडवोकेट, राजकुमार, शैलेंद्र कुमार, राजकुमार भारती,विजय कुमार, बलराम विष्णु कान्त, गोपाल प्रसाद, सुरेश कुमार,राजमन प्रसाद, अशोक कुमार ,मोलहू प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
