गोरखपुर

आज गोरखपुर ब्लड बैंक में अमित यादव जी ने रक्त दान कर के मिशाल दे रहे है। उन्होंने कहा कि
रक्तदान महादान होता है। जिससे लोगों की जान बचाई जा सकती है।

यह बात यूं ही नहीं कही जाती है। जब जरूरत पड़ती है तब लोगों को अहसास होता है कि रक्तदान करना कितना जरूरी है। खुद या किसी करीबी की जान की रक्षा के लिए खून की जरूरत पड़ती है तो लोग ब्लड बैंक से लेकर अपने खास लोगों से गुहार लगाते दिखते हैं लेकिन ऐसे रक्तदान करने से हिचकते हैं। हालांकि सब ऐसे नहीं होते हैं। कहते हैं कि जो जरूरत पर साथ दे वही असली साथी है। पिपराइच थाने के उत्तर प्रदेश पुलिस 112 के सिपाही अमित यादव जी ने ऐसी ही मिसाल पेश की जिसकी सराहना लोग कर रहे है।
साथ में विशाल सिंह जो कि फूड सेफ्टी मित्र गोरखपुर भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने बताया कि लोगों को साल में हमेशा ब्लड डोनेट करना चाहिए इससे लोगों की मदद की जा सकती है व इससे स्वस्थ भी अच्छा रहता है कई बीमारियों से निजात मिलता है। और साथ में रेंचु पासवान, राहुल कुमार, विनय सिंह, योगेंद्र सिंह, आकाश, सतीश, दीपक, किशन, शिवोम मौजूद।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading