अगर उत्तराखंड के रहने वाले हैं और आपका भी नवंबर महीने में बैंक का काम है तो ये खबर आपके लिए है. त्यौहारी सीजन के चलते बैंको का कार्य प्रभावित होने वाला है. नवंबर महीने में नौ से ज्यादा दिनों तक बैंको का अवकाश रहेगा जिसके चलते बैंक के काम नहीं हो सकते हैं. हर राज्यों के हिसाब से ये कम या ज्यादा भी हो सकते हैं. उत्तराखंड में 9 दिन बैंको का अवकाश रहेगा.
नवंबर महीने में अगर आपके बैंक के कुछ जरूरी काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें, क्योंकि नवंबर में 9 दिन से अधिक छुट्टियां रहने वाली है. हर राज्य में उसके हिसाब से छुट्टियां होती है लेकिन बैंको को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रुगुलाइज करता है इस हिसाब से सार्वजनिक अवकाश त्योहारों के हिसाब 9 दिन बैंक बंद रहेंगे. वही शनिवार और रविवार को मिला के लगभग 9 दिन छुट्टी रहने वाली है
ये दिन नहीं होंगे बैंक के काम
1 नवंबर को करवा चौथ है जिसकी उत्तराखंड में सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है जबकि 5 नवंबर को रविवार होने की वजह से बैंक की छुट्टी रहने वाली है. जबकि 11 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 12 नवंबर को रविवार और दिवाली होने की वजह से बंद रहेगा. जबकि 13 तारीख को गोवर्धन पूजा के कारण बैंको का अवकाश रहेगा. इसी तरह 23 नवंबर को इगास बागवाल का त्योहार मनाया जाएगा. जिसके चलते बैंको का कार्य प्रभावित रहेगा. 25 नवंबर को महीने का चौथा सोमवार होने की वजह से बैंको का कामकाज प्रभावित रहेगा. 26 नवंबर को रविवार होने की वजह से बैंको की छुट्टी रहेगी. जबकि 27 नवंबर को गुरुनानक जयंती है जिसकी वजह से बैंको की छुट्टी रहेगी
