देहरादून. त्योहारों के सीजन में अगर आप पनीर या पनीर से बनने वाली मिठाइयों को खा रहे हैं तो जरा सावधान हो जाइए क्योंकि कहीं इन पनीर के प्रोडक्ट्स में आप स्वीट पॉइजन तो नहीं ले रहे जो आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि हो सकता है कि जो पनीर आप खा रहे हैं वो या तो नकली हो या फिर जहरीला. ऐसा ही मामला राजधानी देहरादून से आया है .

तस्वीरों में आप जिस ए वन डेयरी को देख रहे हैं वो देहरादून में पनीर का बड़ा सप्लायर है और देहरादून के कई मिठाई की दुकानें और दूध की डेयरियों में पनीर की सप्लाई यहीं से होती है लेकिन उत्तराखंड फ़ूड एंड सेफ्टी की टीम ने इस डेयरी में छापेमारी की तो यहां से करीब 6 सौ किलो नकली पनीर बरामद किया गया. डेयरी मालिक शादाब का कहना है कि इस नकली पनीर को यूपी के रामपुर से 240 रूपये किलो खरीदता था और देहरादून के कई इलाकों में बेचता था.

त्योहारी सीजन के चलते देहरादून में धड़ल्ले से मिलावटी पनीर की सप्लाई को मिलावटखोर अंजाम दे रहे हैं. मिली सूचना पर एफडीए की टीम डीएल रोड स्थित डेयरी के स्टोर पर पहुंची, जहां नकली पनीर को कब्जे में लेकर सैम्पल चेक के लिए रुद्रपुर लैब भेजा गया. इस मामले में डेप्यूटी कमिश्नर आर एस रावत ने बताया कि विशेष अभियान के तहत पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

मालूम हो कि नकली पनीर को बनाने के लिए डिटर्जेंट पाउडर और यूरिया का उपयोग किया जाता है जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. चुकि देश में इन दिनों त्योहार का सीजन शुरू हो रहा है ऐसे में मिलावट खोर एक्टिव हो कर आम जनता के जीवन से खेलते हैं.

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading