न्यू ईयर पर एंकर शाहीन ने मलिन बस्ती के बच्चों संग मनाया जश्न….

न्यू ईयर के अवसर पर प्रसिद्ध एंकर एवं समाजसेविका एंकर शाहीन ने मलिन बस्ती के बच्चों के साथ नया साल मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को उनकी आवश्यकता की सामग्री भी वितरित की।

कार्यक्रम शहर की एक मलिन बस्ती में आयोजित किया गया, जहां बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही बरकत फाउंडेशन द्वारा एक निःशुल्क कक्षा संचालित की जाती है। इस पहल का उद्देश्य वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है।

एंकर शाहीन ने बच्चों के साथ समय बिताया, उनका उत्साहवर्धन किया और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए एंकर शाहीन ने कहा,
“शिक्षा कोई जरूरत नहीं बल्कि बेहद ज़रूरी है। यह हर किसी को मिलनी चाहिए, ताकि हम अपने लिए, समाज के लिए और देश के लिए कुछ कर सकें।”

एंकर शाहीन, जो लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं, समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती आ रही हैं। उनके इस प्रयास से बच्चों और स्थानीय लोगों में सकारात्मक संदेश गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी, जिससे नए वर्ष की शुरुआत को एक खास और प्रेरणादायक रूप मिला।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading