गोरखपुर हजरत अली का यौमे पैदाईश बड़े अदबो एहतराम के साथ इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी हजरत नक्को शाह के अस्थाना पर मनाया गया तथा मिठाई बांटी गई आज पूरी दुनिया में लोग हजरत अली का जन्म दिवस अपने-अपने तरीके से माना कर उन्हें याद कर रहे हैं तथा उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प ले रहे हैं सभी कौम के लोग पुकार रहे हैं हजरत अली हमारे हैं आज इस क्रम में इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी बड़े हर्ष उल्लास के साथ शेरे ख़ुदा के लाल हजरत अली का जन्म दिवस हर साल की तरह इस साल भी कमेटी की जानिब से जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद के नेतृत्व में हज़रत नक्को शाह बाबा धर्मशाला बाजार में मिठाइयां बांट कर मना गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद ने कहा हजरत अली का जीवन संपूर्ण मानवता के ज्ञान साहस और न्याय का जीवन दस्तावेज है उनका जन्म मक्का स्थित काबा शरीफ में हुआ था हजरत अली एक महान योद्धा ही नहीं महान वक्त व न्याय प्रिय व्यक्ति थे जो आज भी दुनिया भर में बुद्धिजीवों के लिए दर्शन और शासन कला का मार्गदर्शन करती है उन्होंने अपने शासनकाल में अनेकों जंग लड़ी और अपने वीरता का लोहा बनवाया और जंग को फतह किया हजरत अली की जयंती केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है बल्कि उनके द्वारा दिखाए गई सच्चाई सेवा मार्ग पर चलने का दिन है हजरत अली ने कहा गरीबों बेसहारा मजलूमों की सेवा खूब करो जिला महासचिव हाजी सोहराब खान ने हज़रत अली की जन्म दिवस पर कहा असली बहादुर वह है जो अपने क्रोध गुस्से पर काबू रखें हजरत अली के बताए हुए रास्ते पर कमेटी चलने का संकल्प लेती है कमेटी का यह कार्यक्रम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजरत नक्को शाह के स्थान पर मिठाइयां बांट कर मना गया इस अवसर पर सैयद वसीम इकबाल टी टी ई शकील खान, शकील शाही आफताब अहमद तनवीर अहमद कबीर अली मोहम्मद अनीस एडवोकेट तमाम लोग उपस्थित थे

