*नितिन चौबे को मिला धराधाम अंतर्राष्ट्रीय गौरव सम्मान हिंदी चेतना शिखर सम्मान समारोह नई दिल्ली मे मिला सम्मान*

हिंदी चेतना शिखर अंतर्राष्ट्रीय
सम्मान समारोह का आयोजन राजेंद्र भवन ऑडिटोरियम आईटीओ नई दिल्ली मे धराधाम इंटरनेशनल के तत्वावधान मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे देश विदेश के अनेक विभूतियों को मानद उपाधि,रिकॉर्ड होल्डर तथा प्रतिभा के क्षेत्र मे अंतर्राष्ट्रीय गौरव सम्मान प्रदान आदि किया गया।
गोरखपुर जनपद से कूड़ाघाट पार्वती नगर निवासी व हाल मुकाम करोल बाग नई दिल्ली के रहने वाले राजेश चौबे व शीला चौबे के पुत्र नितिन चौबे को धराधाम अंतर्राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया ।
नितिन चौबे 21 वर्ष की उम्र मे मीडिया क्षेत्र की पढ़ाई के साथ ही संगीत के क्षेत्र मे अत्यधिक रूचि रखते हैं। गिटार वादन के साथ ही अपने संगीत से विभिन्न कार्यक्रमों मे प्रदर्शन से नितिन चौबे ने कई उपलब्धियां प्राप्त की हैं। डॉ. आई मेड धर्मायसा अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक दूत इंडोनेशिया,जनरल प्रो. जसवीर सिंह आधिकारिक प्रतिनिधि यूनाइटेड नेशन्स,प्रो. नरेंद्र सिंह  कुलपति मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की, डॉ. इंदरजीत शर्मा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षाविद एवं हिंदी देवनागरी प्रवर्तक अमेरिका,सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय प्रमुख धरा धाम विश्व सद्भाव पीठ, डॉ. बी. एल. गौड़ ख्यातिलब्ध साहित्यकार एवं उद्योगपति, डॉ. चेंगशुओ जोया झांग रामायण साधक एवं योग ध्यान प्रशिक्षक माल्टा, प्रो. डॉ. देवेश कुमार मिश्र संस्कृत विभाग इग्नू नई दिल्ली आदि अतिथियों ने नितिन चौबे को संगीत और हिंदी भाषा क्षेत्र  के उत्थान मे योगदान हेतु अंगवस्त्र, माला और स्मृतिचिंन्ह भेंट कर अंतर्राष्ट्रीय गौरव सम्मान प्रदान किये। कार्यक्रम मे देवनागरी उत्थान फाउंडेशन,धराधाम इंटरनेशनल,
पं. तिलक राज शर्मा स्मृति ट्रस्ट अमेरिका, एशिया बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के सहभागिता से हिंदी शिखर समारोह अविस्मरणीय रहा।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading