गोरखपुर में मानव अधिकार संगठन  एवं सेवा ट्रस्ट ने द्वारा कंबल वितरण का समापन, गरीब-असहायों को राहत गोरखपुर, : सर्दी की तीखी ठंड से जूझ रहे गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मानव अधिकार संगठन के महानगर उपाध्यक्ष मुसरफ अली ने कैंप कार्यालय छोटी काजीपुर से शुक्रवार को भारी संख्या में कंबल वितरित किए। यह वितरण कार्यक्रम का अंतिम दिन था, जिसमें सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल मिले।हर साल की तरह इस बार भी 25 दिसंबर से शुरू हुए इस अभियान की शुरुआत गरीब बच्चों, बालिकाओं और असहाय लोगों को जैकेट बांटकर की गई थी। उसके बाद विभिन्न मोहल्लों में चिन्हित जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए। आज कैंप कार्यालय परिसर में उमड़ी भीड़ में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे, जिन्हें मुसरफ अली ने स्वयं कंबल भेंट कर सर्दी से बचाव का आश्वासन दिया।मुसरफ अली ने बताया कि संगठन का यह प्रयास समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचने का है। उन्होंने कहा, “सर्दी में गरीबों की पीड़ा को कम करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। आने वाले दिनों में अन्य जरूरी सहायता भी जारी रहेगी।” वितरण के दौरान स्थानीय लोगेांे ने संगठन की सराहना की और सहयोग का आह्वान किया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading