गोरखपुर ‌। सिने रंग फाउंडेशन व राजकीय बौद्ध संग्रहालय के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 21 व 22 जनवरी को दो दिवसीय द्वितीय गोरखपुर सिनेमा महोत्सव का आयोजन तारामंडल नौका विहार रोड स्थित राजकीय बौद्ध संग्रहालय यशोधरा सभागार में आयोजित है । इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से दर्जनों फिल्में आईं हैं जिनका प्रदर्शन महोत्सव के दौरान होना है और चयनित फिल्मों को अवार्ड देना है ।
विदित हो कि सिने रंग फाउंडेशन विगत वर्ष से गोरखपुर सिनेमा महोत्सव का आयोजन कर रहा है और उभरते नये फिल्मकारों को एक प्लेटफार्म मुहैया करा रहा है । उसी के अंतर्गत इस वर्ष भी दो दिवसीय गोरखपुर सिनेमा महोत्सव का आयोजन राजकीय बौद्ध संग्रहालय में 21 से 22 जनवरी तक होने जा रहा है जिसमें देश भर से आई दर्जनों फिल्मों का प्रदर्शन होगा और निर्णायक मंडल द्वारा बेस्ट चयनित फिल्मों को विभिन्न क्षेत्रों में अवार्ड दिया जाएगा । यह महोत्सव नए फिल्म मेंकरो,कलाकारों में उत्साह भरने का काम करेगा । यह जानकारी सिने रंग फाउंडेशन के संस्थापक धर्मेंद्र भारती ने प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान दी । आगे श्री भारती ने बताया इस बार का सिनेमा महोत्सव बहुत ही भाव होने वाला है कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड के एक बड़ी हस्ती निर्माता, निर्देशक तिग्मांशु धूलिया 21 एवं 22 जनवरी को आगमन होने जा रहा है जिनसे शॉर्ट फिल्म व बड़ी फिल्मों पर विमर्श का सत्र भी रखा गया है । पहले दिन सिनेमा जगत से जुड़े चार हस्तियों को सिने रंग सम्मान दिया जाना है। ये हस्ती हैं सुश्री आभा धूलिया, श्री रतन सिन्हा, श्री सुरेन्द्र चौधरी एवं डा विजाहत करीम। इसके अलावा और भी बहुत कुछ इस कार्यक्रम में है जो यहां के लिए नया होगा। आप सभी कला प्रेमियों व दर्शकगण से आग्रह है कि आप गोरखपुर सिनेमा महोत्सव में आए और इस आयोजन के साक्षी बने । रचना धूलिया, राहुल मिश्रा, विशाल मिश्रा, अभिषेक निषाद, कुलदीप पाण्डेय, अमित कुमार, बेचैन सिंह पटेल, मोहन आनंद आजाद, सूरज वर्मा, मुकेश विद्यार्थी, नागेन्द्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading