गोरखपुर,स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संचालित ‘स्वावलंबी भारत अभियान’ के अंतर्गत गोरखपुर जिला इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। वाराणसी के एक निजी अतिथि गृह में आयोजित ‘अंतर्राज्यीय स्वदेशी संकल्प यात्रा’ की एक संगठनात्मक बैठक के दौरान राणा प्रताप सिंह को जिला समन्वयक और देवेश सिंह को स्वदेशी जागरण मंच का विभाग संयोजक, गोरखपुर विभाग मनोनीत किया गया।यह घोषणा स्वदेशी जागरण मंच, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संयोजक अनुपम श्रीवास्तव की गरिमामई उपस्थिति में की गई।कार्यक्रम के दौरान स्वावलंबी भारत अभियान (गोरक्ष प्रांत) के प्रांत समन्वयक ईश्वर चंद ने संगठन की मजबूती और स्वदेशी के विस्तार पर बल दिया। प्रांत संयोजक धीरज राय के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से स्वावलंबी भारत अभियान, गोरखपुर जिला इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया।बैठक में संगठन की कार्ययोजना को गति देने के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंपे गए-विभाग संयोजक देवेश सिंह,जिला समन्वयक राणा प्रताप सिंह, सह-जिला समन्वयक शक्ति सिंह,सह-जिला समन्वयक आदित्य प्रताप सिंह, सह-जिला समन्वयक अमन सिंह,जिला विचार विभाग प्रमुख वेद प्रकाश पांडे,सह-जिला विचार विभाग प्रमुख समरेंद्र सिंह,जिला संपर्क प्रमुख ऋतुराज सिंह राजा,सह-जिला संपर्क प्रमुख रितिक गुप्ता, जिला प्रचार प्रमुख आदर्श दुबे,सह-जिला प्रचार प्रमुख सनी सिंह,जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख किशोर,सह-जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख राजकुमार दुबे, जिला युवा प्रमुख अर्जुन मिश्रा,सह-जिला युवा प्रमुख श्रेयांश सिंह,जिला सोशल मीडिया प्रमुख रौनक यादव
,जिला प्राकृतिक एवं देशी गौ संवर्धन प्रमुख सरवन शुक्ला,जिला पर्यावरण प्रमुख तारकेश्वर.बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वावलंबी भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वरोजगार और उद्यमिता की भावना जागृत करना और देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे संगठन के उद्देश्यों को छोटे-छोटे नगरों और ग्रामीण स्तर तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र एवं प्रांत के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading