महराजगंज।
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 24 जनवरी 2026 को जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज, उसका पनियरा की छात्रा प्रियंका विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया।
प्रियंका विश्वकर्मा ने पूर्व में आयोजित “विकसित भारत” प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर उन्हें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अधिकारी आदरणीय संतोष कुमार शर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज, उसका पनियरा निरंतर शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं प्रतियोगी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता आ रहा है। विद्यालय का अनुशासित वातावरण, अनुभवी शिक्षकगण तथा गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन विद्यार्थियों को सफलता की ओर अग्रसर कर रहा है। छात्रा की यह उपलब्धि विद्यालय की शिक्षण परंपरा और मेहनती शिक्षकों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading