गोरखपुर प्रातः काल की ब्रह्म वेला में मोहद्दीपुर स्थित विंध्यवासिनी पार्क राजकीय उद्यान का प्रांगण वेद की ऋचाओं एवं मंत्रोच्चार से गुंजायमान होने लगा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पवित्र पर्व के सुअवसर पर पतंजलि योग परिवार इसे श्रद्धापूर्वक और आस्था के साथ मनाता है। मात्र औपचारिकताओं का पूर्तिकरण नहीं होता है। प्रातःकाल 5:00 बजे से ही योग की विभिन्न विधाओं यथा इंटीग्रेटेड योग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार चंद्र नमस्कार, एडवांस योग सहित अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन प्रारंभ हो गया !
मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह रहे। उन्होंने कहा कि योग से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहता है एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर डॉ सत्या पांडेय , हरे कृष्ण दूबे,जिला उद्यान अधिकारी पारसजी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित योग शिक्षक एवं नियमित चलने वाली योग कक्षाओं के योग शिक्षकों के द्वारा आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अभ्यास का प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण हुआ।
मनमोहक संचालन एवं सटीक प्रदर्शन तथा अभ्यास के सटीक निर्देशन के फल स्वरुप खचाखच भरे हुए प्रांगण में लोग मंत्रमुग्ध होकर के अभ्यास करते रहे। अनेक सामाजिक संस्थाओं ने स्वत: स्फूर्त उपस्थित होकर के कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। किसी ने टीशर्ट, बिस्किट तो किसी ने मिष्ठान एवं जलपान आदि का वितरण कराया।
लगभग 750 की संख्या में उपस्थित सम्मानित लोगों ने योग का पूरा आनंद उठाया। इस कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं पतंजलि किसान सेवा समिति के योग शिक्षक भाई बहन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में आयोजित 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण में प्रशिक्षित शिक्षकों को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ नदीम अरशद,पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी राघव पाण्डेय, जिला मंत्री जितेन्द्र कुमार सरोज,युवा भारत के जिला प्रभारी दीपक गुप्ता, भारत स्वाभिमान के प्रभारी हरिनारायण दुबे, राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र यादव, जिला मिडिया पंकज पाण्डेय, ममता श्रीवास्तव, वंदना उपाध्याय, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण दुबे, जिला मंत्री सुनील सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

सभी आए हुए मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों और योग साधकों का पतंजलि योग परिवार गोरखपुर ने सम्मान सहित आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को संपन्न कराया।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading