गोरखपुर। आरक्षण सुधार सत्याग्रह भारत के समानता न्याय संकल्प पदयात्रा में राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. कुलदीप पाण्डेय कि सक्रिय सहभागिता रही। गोरखपुर विश्वविद्यालय निकट पंत पार्क से प्रारंभ हुई इस पदयात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. कुलदीप पाण्डेय सहित अनेक संगठन व दल के सवर्ण समाज के लोग सम्मलित होकर आरक्षण व्यवस्था में सुधार,यूजीसी के प्रस्तावित प्रावधानों को वापस लेने तथा एससी/एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग को रोकने जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी और सरकार से इसपर संशोधन करने कि मांग कि। इस दौरान आरएसजेएसपी प्रमुख व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में सामाजिक न्याय के साथ-साथ सभी वर्गों के लिए समान अवसर सुनिश्चित होना आवश्यक है। सरकार को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जो समाज में संतुलन,पारदर्शिता और समानता की भावना को मजबूत करें तथा युवाओं और छात्रों की चिंताओं का समाधान करें। पार्टी के संरक्षक पंडित बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य के आदेशानुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष संकल्प पदयात्रा में शामिल हुए और लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सवर्ण समाज के मांगों के समर्थन में सहभागिता दर्ज कराई तथा कहे कि हमारी पार्टी जनहित एवं सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर निरंतर जनता की आवाज बनकर कार्य करती रहेगी तथा संविधान के दायरे में रहकर लोकतांत्रिक माध्यमों से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का कार्य जारी रखेगी। सवर्ण समाज का भारत सरकार से मुख्य मांगे हैँ कि आरक्षण जातिगत नहीं,आर्थिक आधार पर हो या पूर्णतः समाप्त हो, यूजीसी काला कानून को हटाया जाये, एससी-एसटी एक्ट समाप्त हो तथा सवर्ण समाज के हित मे सवर्ण आयोग का गठन किया जाये। डॉ. कुलदीप पाण्डेय ने यह भी कहा कि सवर्ण समाज कि मांगें सरकार नहीं मानी गई तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading