उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य एवं सामाजिक सरोकारों में योगदान के लिए मिला सम्मान, बांसगांव में हर्ष

बांसगांव, गोरखपुर।
कंपोजिट विद्यालय उनवल प्रथम के वरिष्ठ शिक्षक नवीन त्रिपाठी को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य, विशिष्ट शिक्षण गुणों तथा सामाजिक क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए उनके चयन से बांसगांव ब्लॉक के शिक्षकों एवं शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है। नवीन त्रिपाठी की उपलब्धि बनी प्रेरणा नवीन त्रिपाठी ने विद्यालय में शिक्षण कार्य को प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, नवाचारपूर्ण कार्यशैली और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय योगदान को देखते हुए उन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया। उनके सम्मान से विद्यालय परिवार और क्षेत्र के शिक्षकों में विशेष उत्साह है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी एवं खंड शिक्षा अधिकारी रोहित पांडेय ने नवीन त्रिपाठी को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नवीन त्रिपाठी की उपलब्धि शिक्षा जगत के लिए गौरव की बात है और इससे अन्य शिक्षक भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बांसगांव के अध्यक्ष योगेश शुक्ला, मंत्री संग्राम सिंह, शिक्षक नेता अमरेंद्र प्रताप शाही, रामकृष्ण मिश्रा, राजीव राय, श्रवण सिंह, चित्रसेन सिंह,शिक्षक एवं लेखक पंकज पाण्डेय,राम ललित, अजेश सिंह, रत्नेश जायसवाल, चंद्रनाथ राय, हरिश्चंद्र, अमित त्रिपाठी, आशुतोष शुक्ला, जेपी कुशवाहा, रासु राय, अंजना पाण्डेय, रीता राय एवं मंजुलता पाण्डेय ने भी उन्हें बधाई दी। वहीं ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसगांव के वरिष्ठ सहायक राजेश सिंह, मनोज यादव, ईश्वर दयाल एवं चन्द्रकेश सिंह सहित दर्जनों शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवीन त्रिपाठी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading