गोरखपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसगांव में खंड शिक्षा अधिकारी रोहित पांडेय के अध्यक्षता में हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में बाल विकास पुष्टाहार अधिकारी जवाहिर प्रसाद भी उपस्थित थे।इस कार्यक्रम में बांसगांव ब्लाक के कक्षा एक और दो को पढाने वाले नोडल शिक्षक, सुपरवाइजर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाए सहित प्यारे बच्चे उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डॉ ह्रिदेश मिश्रा ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी रोहित पाण्डेय ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालयों में माता उन्मुखीकरण, अभिभावक शिक्षक संबंध, बाल वाटिका आदि कार्यक्रमों का कुशल संचालन अगर सुचारू रूप से किया जाए तो विद्यालय में पढ़ाई का स्तर सुधरेगा एवं बच्चे के साथ-साथ अभिभावक भी पठन-पाठन कार्य में रुचि लेंगे।बाल विकास पुष्टाहार अधिकारी जवाहिर कुमार ने कहा कि बच्चों के अंदर अंतर निहित शक्तियां विद्यमान होती हैं शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को केवल उनके परामर्शदाता के रूप में कार्य करते हुए उनकी अंतर निहित शक्तियों को बाहर निकालने का कार्य करना चाहिए। शिक्षक नेता अमरेंद्र शाही ने कहा कि समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम होते रहने से बच्चों के मनोबल बढ़ता है एवं उनके पठन-पाठन का गुणवत्ता में सुधार होता है। इस कार्यक्रम में आए हुए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रत्नेश जायसवाल महेंद्र शर्मा श्रीप्रकाश रामकृष्ण मिश्रा विनय सिंह सीमा रानी अर्शी आजमी वंदना सिंह मोहिनी तलत खातून कैसर जमील सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



