गोरखपुर रमजान व रोज के मौके पर सभी मस्जिदों मदरसों आस्तानो दरगाहों के तरावीह स्थलों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए रमजान मुबारक व तरबी अमनों अमान प्रेम भाईचारगी के साथ संपन्न करने के उद्देश्य से एक बैठक मोहल्ला बड़े काजीपुर में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जानिब से जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद के अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसका संचालन महासचिव हाजी सोहराब खान ने किया अपने अध्यक्षीय संबोधित में जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद ने कहा हर हाल में अमनो अमान कायम रखने के उद्देश्य से एवम् जिला प्रशासन के साथ सहयोग से कमेटी कर्य करेगी
और मुस्लिम आवाम से गुजारिश करेगी कि वह कोई ऐसी हरकत ना करें जिससे खुराफ़ाती तत्व अपने अवैधानिक मंसूबों में कामयाब हो सके
जिला अध्यक्ष की हैसियत से इस नेहायत पाक माहे रमजान के मौके पर आवाम से अपील करता हूं कि अमन शांति के इस पाक पर्व को मनाये
जिला प्रशासन से मांग किया है कि आस्तानो दरगाहों मस्जिदों तराबीह स्थलों पर युद्ध स्तर पर सफाई चूना छिड़काव की मुकम्मल व्यवस्था करें व विद्युत कटौती से मुक्त रखा जाए
व पर्याप्त सुरक्षा में पुलिस मुस्तैदी रहे
अवारा व छुट्टा पशु तराबीह स्थलों के इर्द गिर्द जाने पर पकड़ा जाए
पेयजल किल्लत की समस्या का निराकरण कर दिया जाए महासचिव सोहराब खान ने कहा तराबीह व रोजा के मौके पर विद्युत लोकल फाल्ट दुरुस्त करने की जिला प्रशासन से मांग किया है हमारी कमेटी अमन का पैगाम देती है
चांद के दीदार के बाद रोजा व तरावीह में शासन प्रशासन से मदद की अपील करते है
बैठक में सर्वश्री सैयद वसीम इकबाल मोहम्मद अनीस एडवोकेट शकील शाही मो0 अदील अख्तर खान मोहम्मद वसीम हामिद अंसारी शमीम अहमद अंसारी आफताब अहमद का सकता मुमताज अंसारी अकील अहमद अंसारी महफूज आलम कबीर अली आदि तमाम लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading